देश भर में बारिश कहर ढा रही है. दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक आसमान से आफत की बारिश बरस रही है. लगातार हो रही बरसात और हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर पहुंच गया है, जोकि खतरे के निशान के ऊपर है. यह आंकड़ा 1978 के रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर के करीब है.
वहीं, आज भी दिल्ली में आंधी के साथ बरसात देखने को मिल सकती है. पांच सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही मध्यम बारिश हो सकती है. छह और सात तारीख को भी दिल्ली में आंधी के साथ बारिश रह सकती है, जबकि आठ और नौ तारीख को आसमान में बादल रह सकते हैं.


Users Today : 37
Total Users : 18359
Views Today : 52
Total views : 33642
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 8:29 am