भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालक के घर काम करने वाली नौकरानी ने मालिक के घर से करीब 6.30 लाख रुपए के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामला तब खुला जब घर में लगे CCTV कैमरे में नौकरानी चोरी करते हुए कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, रिवेरा टाउन फेस-1 निवासी सर्वेश प्रेमचंदानी ने 1 जून को पंचशील नगर निवासी संगीता साल्वे को खाना बनाने और घरेलू काम के लिए रखा था। पिछले तीन महीनों से वह धीरे-धीरे घर से सोना-चांदी और नकदी गायब कर रही थी। हाल ही में सर्वेश की पत्नी ने अलमारी से सोने के कंगन निकालने चाहे तो कई गहने गायब मिले। शक होने पर उन्होंने घर में कैमरे लगवाए। फुटेज देखने पर संगीता घर की तलाशी लेते हुए कैमरे में साफ दिखाई दी।
फरियादी ने इसकी शिकायत कमला नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस जब आरोपी नौकरानी के घर पहुंची तो उसने घबराकर फिनायल पी लिया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। फिलहाल पुलिस ने संगीता साल्वे के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Users Today : 83
Total Users : 18405
Views Today : 118
Total views : 33708
Who's Online : 3
Server Time : October 21, 2026 7:34 pm