उत्तर प्रदेश के कानपुर के प्रसिद्ध बुद्धा पार्क में शिवालय पार्क बनाने के प्रस्ताव को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने रद्द किए जाने की मांग की थी. इसी के बाद अब इस प्रस्ताव को वापस ले लिया गया है. प्रस्ताव को रद्द किए जाने के योगी सरकार के फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वागत किया है.
मायावती ने अब सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करके उत्तर प्रदेश सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सरकार इस तरह के विवादास्पद कदमों को रोकने के लिए सख्ती बरतेगी.


Users Today : 83
Total Users : 18405
Views Today : 118
Total views : 33708
Who's Online : 3
Server Time : October 21, 2026 7:34 pm