महाराष्ट्र के नासिक से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग लड़के ने भिखारी को सड़क के बीचों बीच मार डाला. फिर शव के पास खड़ा होकर डांस करने लगा. हालांकि, पुलिस इस नाबालिग लड़के को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है.
घटना त्र्यंबक नाका इलाके की है. यहां एक नाबालिग लड़का अपनी प्रेमिका के साथ खड़ा था. तभी उसके शक हुआ कि पास में बैठा भिखारी उसकी प्रेमिका को छेड़ रहा है. नाबालिग ने गुस्से में पास पड़ा एक पत्थर उठाया. फिर भिखारी के सिर पर दे मारा. इससे भिखारी की मौत हो गई. लड़का फिर भिखारी के शव के पास खड़ा होकर डांस करने लगा. उस वक्त लड़के की गर्लफ्रेंड पानी की बोतल खरीदने गई थी.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 20
Total views : 30835
Who's Online : 1
Server Time : September 5, 2026 2:45 pm