उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति और स्कॉलरशिप वितरण में देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ा प्रहार किया है. सीएम योगी ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में लापरवाही बरतने वाले 100 से अधिक अफसरों और कर्मचारियों को चिह्नित किया है.
इनमें से 14 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों के शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित स्कॉलरशिप योजनाओं में कई जिलों में अनियमितताएं और देरी की शिकायतें सामने आई थीं. इन शिकायतों की गहन जांच के बाद सीएम योगी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए.


Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 8
Total views : 27713
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 7:18 am