नया स्मार्टफोन या फिर घर के लिए कोई भी नया प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो विशलिस्ट तैयार कर लीजिए क्योंकि आप लोगों के लिए जल्द Flipkart Big Billion Days Sale का आगाज़ होने वाला है. फिलहाल फ्लिपकार्ट सेल की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, टैबलेट, वियरेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को बंपर डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Flipkart Sale Offers
फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर सेल के लिए अलग से बने पेज को देखने से पता चलता है कि सेल के दौरान कुछ प्रोडक्ट्स पर डबल डिस्काउंट, कुछ पर त्योहार ड्रॉप डील्स, कुछ प्रोडक्ट्स पर टिक टॉक डील्स, कुछ पर स्टील डील्स और कुछ पर फेस्टिव Rush Hour डील्स का फायदा मिलेगा.
स्मार्टफोन्स पर छूट: फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 16, मोटोरोला एज 60 फ्यूजन, सैमसंग गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 FE, आईफोन 16 प्रो मैक्स,ओप्पो के13एक्स 5जी, वीवो टी4एक्स 5जी, मोटो जी96, नथिंग फोन 2 प्रो,मोटोरोला एज 60 प्रो, ओप्पो के13 5जी, वीवो टी4 5जी और सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी समेत कई अन्य मॉडल्स पर छूट का फायदा मिलेगा.
इन प्रोडक्ट्स पर भी छूट: सेल के दौरान 65 और 75 इंच वाले 4K Smart TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, जूसर-मिक्सर, गीजर,पंखे, माइक्रोवेव ओवन, डिशवॉशर, लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरा, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टू व्हीलर्स, साउंड बार और Air Conditioners (AC) पर छूट मिलेगी.
Flipkart Big Billion Days Sale: ऐसे होगी एक्स्ट्रा सेविंग
प्रोडक्ट्स पर भारी छूट के अलावा आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर की मदद से Flipkart Sale के दौरान एक्स्ट्रा सेविंग कर पाएंगे. बिग बिलियन डेज सेल के लिए एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब ये है कि अगर आप सेल के दौरान इनमें से किसी भी बैंक के कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का बेनिफिट मिलेगा. आप लोगों को बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी.


Users Today : 59
Total Users : 18381
Views Today : 88
Total views : 33678
Who's Online : 3
Server Time : October 21, 2026 1:47 pm