• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन अब डीजल में भी शुरू होगी मिलावट 

पितृ पक्ष में श्राद्ध के 10 नियम, जिनको नजरअंदाज करने पर लग सकता है पितृ दोष!

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 2, 2025
in धर्म/समाज
0

पितृ पक्ष पितरों को समर्पित वह अवधि है, जिसमें उनके निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि कर्मकांड किए जाते हैं. पितृ पक्ष को आमतौर पर श्राद्ध भी कहते हैं, जो कि पूरे 15 दिनों तक चलता है. पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से होती है, जिसका समापन अश्विन अमावस्या पर होता है. इस बार श्राद्ध पक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चलेगा. अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए पितृ पक्ष को बहुत ही शुभ माना जाता है.

15 दिवसीय इस अवधि में पूर्वजों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है. हालांकि, पितृ पक्ष में श्राद्ध करने के कुछ विशेष नियम होते हैं, जिनको नजरअंदाज करने पर पितृ दोष लग सकता है. आइए जानें कि पितृ पक्ष में श्राद्ध के नियम क्या हैं.

श्राद्ध के नियम क्या हैं?

  1. पितरों के लिए किया गया श्राद्ध हमेशा कृष्ण पक्ष में करना चाहिए. इसी तरह श्राद्ध और तर्पण आदि के लिए पूर्वाह्न की बजाय अपराह्न का समय ज्यादा पुण्य दायी माना गया है.
  2. धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान कभी भी पूर्वाह्न, शुक्लपक्ष और अपने जन्मदिन के दिन श्राद्ध नहीं करना चाहिए. कहते हैं कि इस समय पर किए गए श्राद्ध का फल नहीं मिलता है.
  3. श्राद्ध से जुड़े कार्य शाम को सूरज डूबते समय और रात के समय कभी नहीं करने चाहिए, क्योंकि इसे राक्षसी बेला कहा गया है. इस दौरान किए गए श्राद्ध का फल नहीं प्राप्त होता है.
  4. पितृ पक्ष में श्राद्ध कभी भी दूसरे की जमीन पर नहीं करना चाहिए. अगर खुद के घर या जमीन पर श्राद्ध करना संभव न हो तो किसी देवालय, तीर्थ, नदी किनारे, जंगल में जाकर करना चाहिए.
  5. श्राद्ध के भोजन को ग्रहण करने के लिए कम से कम एक या तीन ब्राह्मण को बुलाना चाहिए. श्राद्ध के कार्य के लिए गाय के घी और दूध का इस्तेमाल करना चाहिए.
  6. श्राद्ध में किसी ब्राह्मण को श्रद्धा और आदर के साथ आमंत्रित करना चाहिए. ब्राह्मण को श्राद्ध का भोजन कराते समय या दान करते समय अभिमान नहीं करना चाहिए.
  7. श्राद्ध का भोजन ब्राह्मण को मौन रखकर ग्रहण करना चाहिए और उसे व्यंजनों की या फिर श्राद्ध करवाने वाले को प्रसन्न करने के लिए प्रशंसा नहीं करना चाहिए.
  8. पितरों के लिए किए जाने वाले श्राद्ध में किसी भी दोस्त को नहीं बुलाना चाहिए. कहते हैं कि श्राद्ध के भोजन पर मित्र को बुलाने से श्राद्ध पुण्य हीन हो जाता है.
  9. पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध करने के लिए हमेशा कुतपकाल में ही दान करना शुभ और पुण्यदायी माना गया है. श्राद्ध का भोजन गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों के लिए भी निकालना चाहिए.
  10. पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध का भोजन बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. इस बात का खास ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन नहीं बनाना चाहिए.
Previous Post

दोस्तों के साथ वीकेंड पर बाइक ट्रिप का बना रहे हैं प्लान, दिल्ली से ये रूट्स रहेंगे सबसे बेस्ट

Next Post

शुरू होने वाली है सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

Next Post

शुरू होने वाली है सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन,  मोदी के पुतले जलाए...
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार द्वारा लाठी चार्ज के आदेश पर पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है। कई छात्र अस्पताल में भर्ती है, जिन्हें देखने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीएम आवास के बाहर धरना दे दिया था। 
दोपहर में धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और राहुल को कुछ देर बाद ही पुलिस ने उठाने की कोशिश की, पुलिस की नहीं सुनने पर जबरिया तरीके से उन्हें उठाकर पुलिस वैन में ले गई। 
राहुल गांधी के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध शुरू कर दिया और पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले भी फूंके गए। 
.
.

#janhitmedia #rahulgandhi #raga #congress 
#delhipolice #delhi #indore #news #protest 
#bhopal #harda_news #madhyapradesh
राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, मोदी का पुतला जलाया # #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 9 0
Users Today : 8
Total Users : 15590
Views Today : 10
Total views : 27715
Who's Online : 2
Server Time : July 22, 2026 7:25 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.