राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने ऐसे चोरों गिरफ्तार किया है, जो बड़ी ही चालाकी से वाहन चोरी करते थे और 5 हजार रुपये में बाइक की होम डिलीवरी करते थे. पुलिस ने इनका पर्दाफाश करते हुए इन चोरों के पास से 10 चोरी की बाइक बरामद की हैं. इन चोरों की तिकड़ी है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इनका एक साथी और है, जो फरार है. उसे भी पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी.
ये मामला जयपुर के मालवीय नगर से सामने आया है. यहां तीन चोर मिलकर दो महीनों से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. ये तीनों अब तक करीब 30 बाइकें चोरी कर चुके थे, जिसमें से 10 पुलिस ने बरामद कर ली हैं और 20 इनके फरार साथी की पास से बरामद होने की उम्मीद है. मालवीय नगर थाना पुलिस ने बताया कि ये लोग बाइक चोरी कर सुनसान जगह ले जाते थे. फिर वहां बाइक की नेम प्लेट हटाकर उसे बेच देते थे.


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 31
Total views : 30846
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 7:35 pm