लुधियाना : लगातार हो रही बारिश ने शहर में हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लाई ठप पड़ गई है। इस दौरान जहां घरों और दुकानों में पानी घुस गया वहीं बिजली सप्लाई भी ठप्प होने से लोगों में हाहाकार मची हुई है।
भारी जलभराव के कारण 66 केवी ग्रिड शेरपुर (फेज-5 फोकल प्वाइंट) और ढंडारी कलां (फेज-6 फोकल प्वाइंट) में पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए ग्रिड शेरपुर, ढंडारी कलां-1 और 2 के सभी फीडर बंद कर दिए गए हैं। वहीं दोराहा में भी 220 केवी सब स्टेशन भी ब्लैक अउट हो गया है। दोराहा में बिजली अनिश्चित समय के लिए बंद हो गई है।
इस वजह से लुधियाना के शहरी क्षेत्र में पिछले 4 घंटे से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। पावरकॉम का सिस्टम एक बार फिर बारिश के चलते धराशायी हो गया है। बिजली सप्लाई बंद होने से शहर के प्रमुख औद्योगिक घरानों के सभी यूनिट ठप हो गए हैं। उद्योग जगत ने चिंता जताई है कि लंबे समय तक बिजली न आने से उत्पादन पर भारी असर पड़ेगा और नुकसान बढ़ सकता है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रण में लाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है।


Users Today : 83
Total Users : 18405
Views Today : 118
Total views : 33708
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 7:38 pm