कपूरथला : पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। इसी बीच कपूरथला से एक बड़ी खबर सामने आई है। तड़के सुबह मोहल्ला कासाबां में एक पुराना जर्जर मकान अचानक ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मकान में मौजूद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह ही कपूरथला नगर निगम ने इस असुरक्षित इमारत को लेकर नोटिस जारी किया था, लेकिन समय रहते इसे खाली नहीं कराया गया। बारिश के कारण कमजोर ढांचे ने आखिरकार जवाब दे दिया और बिल्डिंग गिर गई।


Users Today : 49
Total Users : 18371
Views Today : 72
Total views : 33662
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 11:01 am