चंडीगढ़/पातड़ा: पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा स्कूलों/कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में रात से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी कॉलेजों/यूनिवर्सिटियों/पॉलीटेक्निकल कॉलेजों में 3 सितंबर 2025 तक छुट्टियां घोषित की जाती हैं।
कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के हॉस्टलों में रह रहे विद्यार्थियों की देखभाल की पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित प्रबंधकों की होगी। सभी से अपील है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की गई हिदायतों का पूरी तरह पालन करें। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला और रोपड़ जिलों में रैड अलर्ट जारी है और 3 सितंबर के बाद मौसम के मिजाज में परिवर्तन की संभावना है। वहीं विभाग ने बताया कि पंजाब में 115 वर्षों का रिकार्ड टूट गया है।


Users Today : 61
Total Users : 18383
Views Today : 91
Total views : 33681
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 3:04 pm