वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रविवार रात छात्रों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई. रात 11 बजे बैरियर से निकलने को लेकर आईआईटी बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए. शुरुआत में बहस हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अभी भी कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात 11 बजे आईआईटी के छात्र बिड़ला (सी) चौराहे से आईआईटी कैंपस की ओर जा रहे थे. वहां दूसरे हॉस्टल के छात्र केक कटिंग कर रहे थे. उन्होंने IIT के छात्रों को रोका. फिर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. बिड़ला छात्रावास के लड़कों ने कहा कि जब तुम लोग आईआईटी कैंपस में हम लोगों को जाने नहीं देते तो तुम लोग भी इधर से मत जाओ. कहासुनी मारपीट में बदल गई और कुछ देर के बाद छात्रों की रखी बाइक में तोड़-फोड़ और पथराव की भी घटना हुई.


Users Today : 61
Total Users : 18383
Views Today : 91
Total views : 33681
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 2:26 pm