उद्धव की शिवसेना से 6 सांसदों के बागी होने की चर्चा, शिंदे के साथ शामिल होने की संभावना
मुंबई (डेस्क)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक बार फिर पार्टी बिखराव का सामना करना पड़ सकता है। अबकी बार उद्धव की शिवसेना के 9 में से 6 सांसद या तो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाले हैं या अलग गुट बना सकते हैं।


पिछले कुछ वर्षों में शिवसेना में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। पहले राज और उद्धव ठाकरे के बीच शिवसेना को लेकर विवाद और बटवारा के बाद एकनाथ शिंदे का भाजपा का साथ पाकर अलग होने से 3 टुकड़े हो चुके है। अब उद्धव ठाकरे के पास शिवसेना के कुल 9 सांसद बचे हैं, इसमें भी अब 6 से 7 सांसद अलग होने की जानकारी आ रही है। इन दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के बिखराव की खबरें आ रही है। बताया जाता है कि शिवसेना (यूबीटी) के दक्षिण मुंबई से सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा है।
एक्स पर पोस्ट, दिल्ली में बैठक
राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने एक्स पर जो पोस्ट किया है उससे भी पता चलता है कि पार्टी में टूटने की ख़बरें निराधार नहीं हैं। अब से थोड़ी देर पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद अनिल देसाई ने पार्टी के सभी सांसदों की दिल्ली में बैठक बुलाई है।
बैठक में भी नहीं आए थे ये सांसद
उद्धव ठाकरे ने हाल ही में अपने आवास ‘मातोश्री’ पर पार्टी के सांसदों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में यवतमाल के सांसद संजय देशमुख, परभणी के सांसद संजय जाधव, हिंगोली के सांसद नागेश पाटील, शिर्डी के सांसद भाऊ साहेब वाकचौरे और धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर मौजूद नहीं थे।


Users Today : 18
Total Users : 17317
Views Today : 35
Total views : 31582
Who's Online : 0
Server Time : September 18, 2026 7:45 pm