श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स पर ईडी का छापा, अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिल
नाडु स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स से जुड़े सात परिसरों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले से जुड़ी है, जिसके सेवन से मध्य प्रदेश और राजस्थान में 20 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने रंगनाथन को चेन्नई में उसके घर से पकड़ा था, जब वह कथित तौर पर देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।
आज सुबह से ईडी ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स और तमिलनाडु खाद्य एवं औषधि प्रशासन (टीएनएफडीए) के वरिष्ठ अधिकारियों के परिसरों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में छापा मारा। पिछले कुछ दिनों से कफ सिरप को लेकर चल रही जांच पड़ताल के दौरान ब्लैक मनी लेनदेन की जानकारी भी सामने आई साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि घटिया सामग्री कफ सिरप में डालकर जो पैसा बचाया उसमें ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के बीच भी कोई सांठगांठ की भूमिका की जांच की जा रही है।
पूर्व में ही कंपनी का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है और उसके विनिर्माण संयंत्र को सील कर दिया गया है।
कफ़ सीरप में मिले जहरीले तत्व
कोल्ड्रिफ कफ सिरप में हानिकारक डाईएथिलिन ग्लाइकॉल (डीईजी) की मात्रा निर्धारित सीमा से 480 गुना अधिक पाई गई। डीईजी एक औद्योगिक विलायक है। इसको लेकर श्रीसन फार्मा के मालिक जी. रंगनाथन को पहले ही मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी की जांच क्यों
ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या कंपनी ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके पैसा बचाया और क्या कंपनी के अधिकारियों और ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के बीच कोई सांठगांठ थी।


Users Today : 10
Total Users : 7596
Views Today : 22
Total views : 13629
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 8:15 pm