उप मुख्यमंत्री ने राजवाड़ा बाजार से खरीदे मिट्टी के दीपक
देवड़ा ने इस त्यौहार घर की रौनक बढ़ाने के लिए स्वदेशी को अपनाने की कही बात
इंदौर। पिछले कुछ दिनों से चल रहे हैं स्वदेशी अपनाने की महिम को लेकर सभी भाजपा नेताओं द्वारा अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को इंदौर आए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने राजवाड़ा क्षेत्र से दीपावली के दीपक खरीदे।

देश भर में दीपावली की धूम है, दुकानें सज गयी है घरों में साफ़-सफ़ाई शुरू हो चुकी है और घरों को सजाने का सामान भी हर दुकान पर सजने लगा है। जहाँ आज कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करके घर बैठे ही सामान बुलवा लेते हैं वहीं फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों पर घर चलाने का संकट पैदा हो जाता है। इसी असमानता को दूर करने और अपनों से जुड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “आत्मनिर्भर भारत” के स्वदेशी अपनाओ का नारा दिया गया है। इसी को लेकर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने घर दीपावली की तैयारी के लिए रविवार को इंदौर राजवाड़ा बाजार से मिट्टी के दीये खरीदे। उन्होंने सड़क पर दुकान लगाने वाली महिला से दीये की ख़रीदारी की। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हम पूरा करेंगे। रविवार को पूरा दिन इंदौर में रहे देवड़ा ने प्रेस क्लब के आयोजन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया।


Users Today : 10
Total Users : 7596
Views Today : 23
Total views : 13630
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 9:33 pm