• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
किसानों के लिए लड़ रहे हैं करणी सेना और हिंदू महासभा के कार्यकर्ता वंदे मातरम के 150 वर्ष: तिरंगा यात्रा निकलेगी कंपनी क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में रोशन हुए 17 हजार भ्रष्टाचार की मनमानी: आयुक्त के आदेश को किया हवा हवाई किराया नहीं दिया, शास्त्री मार्केट की 8 दुकानें सील सुप्रीम कोर्ट का मखौल उड़ाकर हथिया रहे हैं वेशकीमती जमीन  वर्ल्ड रिकॉर्ड: 7 वर्ष के अनघ ने 11 मिनट में सुनाए 50 मंत्र पाठक अध्यक्ष और जैन सचिव चुने गए अजब गजब सरकार: जिसे लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ा उसका प्रमोशन  अशोक वर्णवाल मप्र के नए मुख्य सचिव

जालंधर में रेलवे लाइन के पास हो सकता था बड़ा हादसा, अगर मौके पर …

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 21, 2025
in पंजाब
0

जालंधर  : ज्योति नगर स्थित कूड़े के डंप पर शनिवार बाद दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें रेलवे लाइनों तक पहुंच गईं। मौके से गुजर रही एक रेलगाड़ी के चलते लोगों में दहशत फैल गई। खास बात यह रही कि डंप के बिल्कुल पास ही पैट्रोल पंप स्थित है, जहां हजारों लीटर ज्वलनशील तेल रखा रहता है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को आशंका थी कि अगर आग थोड़ी और बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही मेयर वनीत धीर के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। क्षेत्र के पार्षद कंवर सरताज सिंह ने भी तुरंत मेयर से बात कर स्थिति को नियंत्रण में लाने में अहम भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि ज्योति नगर डंप शहर के सबसे विवादित डंपों में से एक है। यह अर्बन एस्टेट फेज-2 की पॉश मार्केट और घनी आबादी के बिल्कुल सामने स्थित है। नगर निगम ने भले ही इसकी चारदिवारी कर रखी है, लेकिन अक्सर सफाई कर्मचारी और रैग पिकर्स कूड़ा रेलवे लाइनों के किनारे फेंक देते हैं। कई बार डंप पर कूड़ा लिफ्टिंग सही ढंग से न होने के कारण कूड़े के ढेर जमा रहते हैं। पिछले दो दिनों से मेयर लगातार डंप का दौरा कर रहे थे क्योंकि उन्हें शिकायतें मिल रही थीं कि यहां से कूड़े की समय पर लिफ्टिंग नहीं हो रही। शनिवार को भी डंप पर भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ था। अचानक आग लगने से हालात चिंताजनक बन गए।

घंटों धुएं और बदबू से जूझे लोग

आग लगने के बाद डंप पर पड़े कूड़े के ढेर घंटों धधकते रहे। इससे उठे जहरीले धुएं ने अर्बन एस्टेट और आसपास के इलाकों में लोगों का जीना दूभर कर दिया। कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ और दम घुटने की शिकायत की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि डंप से पहले ही दिनभर बदबू और गंदगी फैली रहती है, अब आग लगने से हालात और भी गंभीर हो गए।  निवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि इस डंप को तत्काल यहां से शिफ्ट किया जाए क्योंकि यह क्षेत्र कूड़े के डंप के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है और यहां हर समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।

ज्योति नगर डंप की आग खतरनाक साबित हो सकती थी : परगट सिंह

अर्बन एस्टेट-ज्योति नगर डंप साइट पर लगी आग के बाद मौके का जायजा लेने पहुंचे हलका विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी। अगर फायर ब्रिगेड समय पर न पहुंचती तो हालात भयानक हो जाते। परगट सिंह ने कहा कि ज्योति नगर डंप साइट रेजिडेंशियल और कमर्शियल क्षेत्र के बीच होना बेहद खतरनाक है। आसपास बड़ी-बड़ी कोठियां, शोरूम और मार्कीट हैं। लोग करोड़ों रुपए लगाकर कारोबार कर रहे हैं, लेकिन कूड़े की बदबू और प्रदूषण से लोगों का जीना दूभर हो गया है। यहां तक कि कई बार लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और उनके कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लोग लंबे समय से इस डंप को बंद करने की मांग कर रहे हैं, धरने भी दे चुके हैं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। परगट सिंह ने स्पष्ट किया कि इस डंप को बंद करवाने के लिए वह क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं और सभी मिलकर रणनीति बनाकर एकजुटता से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जा सकता और इस मुद्दे को वह हर स्तर पर उठाएंगे।

Previous Post

पंजाब का यह नेशनल हाईवे रहेगा बंद! 2-3 सप्ताहों तक वाहन चालकों को… ‘Traffic Diversion’

Next Post

पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम को लेकर नई जानकारी, अब होगी बारिश या…

Next Post

पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम को लेकर नई जानकारी, अब होगी बारिश या...

मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग द्वारा बसों का किराया बढ़ाया गया है। 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर को बढ़ाकर 2 रुपए कर दिया है। कम दूरी (40-50 किलोमीटर) का किराया पहले 2 से 2.50 रु. था जो अब 3.50 रु.=से अधिक हो गया है। 
सरकार द्वारा यह बताया जा रहा है कि निजी बस ऑपरेटर द्वारा लगातार मांग के बाद यह निर्णय लिया है। 
जबकि वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कंपनिया बनाई गई है। ये कंपनिया 600 से अधिक मार्गों पर 5200 से ज्यादा बसे चलाएगी। सरकार की इन कंपनियों की अपनी बस से नहीं होगी बल्कि बसे अटैच की जाएगी अर्थात बस मालिक दूसरे लोग होंगे और टिकट बुकिंग बस परमिट तथा बसों के संचालन संबंधी जिम्मेदारी सरकार की कंपनियो की होगी और इन्हें लाभ दिलाने के लिए किराए में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
बस शुरू करने से पहले ही सरकार ने 50 प्रतिशत से अधिक किराया बढ़ाया है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। सामान्यतः बस ऑपरेटरो की मांग पर 15 से 20 प्रतिशत किराया बढ़ाया जाता है, अबकी बार सरकार ने अपनी नई कंपनियों और ठेकेदारों के लाभ के लिए अधिक किराया बढ़ाया है।
जानकारी के अनुसार इंदौर से उज्जैन के लिए 80 से 100 रुपए किराया था जो अब 130 से 150 रुपए तक हो गया है। इंदौर से खंडवा 200 से बढ़कर 300, इंदौर से खरगोन भी 180 से 200 रुपए था जो अब 270 से 300 रुपए इंदौर से हरदा का किराया 250 से बढ़कर 350 और 400 रुपए तो लंबी दूरी की डीलक्स बसों में किराया 60 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

.
.

#janhitmedia #indore #bhopal #khandwa #news 
#ujjain #harda #bus #madhyapradesh #politics 
#breakingnews #todaynews #mpnews
मुख्यमंत्री बस सेवा शुरू करने से पहले सरकार का खेल, जनता पर बोझ
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 2 1 5
Users Today : 11
Total Users : 16215
Views Today : 13
Total views : 28937
Who's Online : 0
Server Time : August 8, 2026 12:04 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.