पंजाब सरकार द्वारा कल सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। राज्य के लोगों को 22 तारीख यानी कल सोमवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि महाराजा अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को है। इस दौरान पूरे पंजाब में छुट्टी घोषित की गई है।
पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य के सार्वजनिक अवकाशों में 22 सितंबर की छुट्टी भी शामिल है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। हालांकि इस छुट्टी से पहले रविवार पड़ रहा है। इस प्रकार सरकारी कर्मचारियों और बच्चों के लिए रविवार और सोमवार को एक साथ दो छुट्टियां आ गई हैं।



Users Today : 6
Total Users : 19030
Views Today : 10
Total views : 34842
Who's Online : 0
Server Time : October 29, 2026 11:54 am