• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के 'सॉफ्ट टारगेट' खाड़ी देशों को बनाया निशाना भागीरथपुरा दूषित जल कांड के दो माह बाद भी दहशत बरकरार मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा इंदौर की बिजली टीम को गायकी में मिली सफलता आदिवासी और किसान कार्ड के जरिए 2028 की बिसात बिछा रही मोहन सरकार उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था पर संकट के बाद ग्रहण के दौरान और बाद में क्या करें? दुबई में फंसे इंदौर के पूर्व विधायक और दिग्गज उद्योगपति मुंबई के रास्ते लौट रहे घर साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज

दिल्ली में तपिश, लेकिन 82 किमी दूर ही बारिश… मौसम को ये क्या हो गया? पहाड़ों पर मची है तबाही

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
September 17, 2025
in दिल्ली/NCR
0

दिल्ली के मौसम को ये क्या हो गया है… एक ओर जहां राजधानी में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा है, वहीं ठीक पास के जिले मेरठ और मथुरा में बारिश का मौसम बना हुआ है. इन दोनों जिलों में मौसम विभाग ने 18 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है. हैरान करने वाली बात तो ये है कि दिल्ली में अगले पांच दिनों तक यानी कि 22 सितंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

दिल्ली में आठ सितंबर के बाद से बारिश नहीं हुई है. आईएमडी के मुताबिक, अगले 22 सितंबर तक दिल्ली में आकाश साफ रहेगा. धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

दिल्ली स्टेशन से मेरठ की दूरी लगभग 82 किमी है. वहीं, दिल्ली से मथुरा की दूरी 183 किमी है. इन दोनों जिलों में अगले 48 घंटे तक बारिश का अलर्ट है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

देश से अभी मानसून विदा नहीं हुआ है. मानसून के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बरसात हो रही है. उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है. देहरादून में मंगलवार को अचानक बादल फट गया. सहस्त्रधारा क्षेत्र में लैंडस्लाइड और मूसलाधार बारिश हुई. देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने आज भी मूसलाधार बरसात होने की संभावना जताई है.

यूपी में भारी बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. आज पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. दोनों भागों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. आने वाले 3-4 दिनों तक पूर्वांचल, मध्यांचल और तराई के जिलों में बादल गरजने के साथ, मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

बिहार में 19 सितंबर तक भारी बारिश

बिहार में 19 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज बारिश के आसार हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी बारिश देखने को मिल सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में बारिश का अनुमान है.

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

कोंकण-गोवा में 18 सितंबर तक बारिश की संभावना है. हरियाणा के लिए भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. आज राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 17-20 सितंबर राज्य में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. ऐसा ही मौसम पंजाब में भी देखने को मिल सकता है, जहां कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

पहाड़ों पर मची है भारी तबाही

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते कल बादल फट गया था. इस आपदा के बाद कई लोगों के लापता होने और मरने की जानकारी आ रही है. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भी भारी बारिश के चलते भारी तबाही हुई. उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, नैनीताल और चंपावत समेत 7 जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है. ऐसा अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश में भी आज बारिश के बाद कल राहत हो सकती है.

Previous Post

पंजाब: बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास का अभियान, ‘मिशन चढ़दी कला’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाने की अपील

Next Post

बाल-बाल बचे BJP सांसद अनिल बलूनी! सामने भरभराकर गिरा पहाड़, वीडियो शेयर कर बताई उत्तराखंड की आपदा

Next Post

बाल-बाल बचे BJP सांसद अनिल बलूनी! सामने भरभराकर गिरा पहाड़, वीडियो शेयर कर बताई उत्तराखंड की आपदा

मध्य प्रदेश के पिपलियाखाल स्थित एक पेट्रोल पंप से खाकी को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक पुलिसकर्मी ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए एक निहत्थे पेट्रोल पंप कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी।

विवाद की जड़ पुलिसकर्मी की एक नाजायज मांग थी—वह केन (Can) में अवैध रूप से पेट्रोल देने का दबाव बना रहा था, जो कि सुरक्षा नियमों के विरुद्ध है। जब कर्मचारी ने ईमानदारी दिखाते हुए नियम का हवाला देकर मना किया, तो रक्षक ही भक्षक बन बैठा और सरेआम मारपीट शुरू कर दी। अब यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसके बाद जनता आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त विभागीय जांच और निलंबन की मांग कर रही है।
#PoliceBrutality #PiplyaKhal #ViralVideo #MPPolice #JusticeForStaff #PetroleumRules #DewasNews 
‎Follow on Instagram: https://www.instagram.com/janhit.media
Read News on janhit Media Website: https://janhitmedia.com
‎Follow the Janhit Media channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6h2RiDOQIWIBCt5H2x
वर्दी का गुमान या कानून की धज्जियां? पिपलियाखाल में पुलिसकर्मी ने पेट्रोल पंप कर्मी को सरेआम पीटा |
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 0 7 5 9 7
Users Today : 11
Total Users : 7597
Views Today : 24
Total views : 13631
Who's Online : 0
Server Time : March 10, 2026 11:28 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.