भाजपा की राजपूत समाज के साथ प्रमुख बैठक, मंत्री विजयवर्गीय ने समझाया अभियान के उद्देश्य
इंदौर। पिछले कुछ समय से देशभर में भाजपा की मोदी सरकार के विरुद्ध अभियान चल रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग और एसआईआर बंद करने की मांग सहित कई मुद्दों पर सरकार घिर गई है। सरकार के पक्ष में अब भाजपा संगठन ने लोकतंत्र बचाओ कैंपेनिंग शुरू कर दी है।

माँ अहिल्याबाई की नगरी इंदौर के चिमनबाग में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत राजपूत समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उपस्थित समाजजनों को अभियान की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में मार्गदर्शन किया। बैठक में राजपूत समाज के वरिष्ठ सदस्य विजय सिंह परिहार, राजबहादुर सिंह कुशवाह, भाजपा नेता बाबू सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, नगर उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह सोलंकी, पप्पू ठाकुर, माला ठाकुर, निरंजन सिंह चौहान, रामसिंह दीक्षित, और बनेसिंह ठाकुर सहित राजपूत समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
Users Today : 24
Total Users : 19016
Views Today : 39
Total views : 34798
Who's Online : 1
Server Time : October 28, 2026 10:11 am