डेली कॉलेज के लिए होलकर परिवार ने दी 118 एकड़ जमीन, सिंधिया परिवार ने 5 लाख रुपए दिए थे
दिग्विजय सिंह ने कहा था सिंधिया परिवार का संस्थान नहीं, उनका सहयोग भी अन्य राज परिवारों की तरह
इंदौर ( जनहित मीडिया )। डेली कॉलेज में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा परिसर उपलब्ध करवाने की जानकारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपत्ति लेते हुए कहा था कि यह संस्थान सबके संयुक्त सहयोग से बना है, सिंधिया परिवार की संपत्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया के बाद सिंधिया शोध संस्थान ने जो दस्तावेज सामने रखे हैं उसमें 5 लाख रुपए का सहयोग बताया जा रहा है। जबकि जमीन होलकरों ने दी थी।

इंदौर के प्रसिद्ध डेली कॉलेज को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान के बाद चर्चा चल पड़ी है कि डेली कॉलेज में सिंधिया परिवार का योगदान है या नहीं ? हालांकि दिग्विजय सिंह ने सिंधिया परिवार के योगदान से इनकार नहीं किया था, दिग्विजय सिंह का बयान था कि डेली कॉलेज सिंधिया परिवार का नहीं है अन्य राज परिवारों की तरह उन्होंने भी सिर्फ सहयोग दिया है। दिग्विजय सिंह के बयान के बाद सिंधिया शोध केंद्र संस्थान में कुछ दस्तावेज सामने रखे हैं जिनमें सिंधिया परिवार द्वारा उस समय 5 लाख रुपए का सहयोग देना बताया जा रहा है। जबकि सबसे बड़ा सहयोग होलकर परिवार का है। होलकर राज परिवार ने 118 जमीन दी है। बता दें कि दिग्विजय सिंह के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य
सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी थी कि दिग्विजय सिंह को मालूम होना चाहिए कि इस संस्थान में सिंधिया परिवार का बड़ा योगदान है। बास्के बाद शोध संस्थान द्वारा सबूत भी दिए गए हैं। हालांकि दिग्गी की बात भी सही है कि सिंधिया राज परिवार की तरह अन्य राज परिवारों ने भी योगदान दिया है।
क्या थे दोनों के बयान
डेली कॉलेज में आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि सिंधिया ने जगह उपलब्ध करवाई है इस पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि यह संस्थान सिंधिया का नहीं है, वे किसी को देने वाले कौन ? डेली कॉलेज निर्माण में सहयोग को लेकर सिंधिया ने जहां अपने परिवार का योगदान बताया वहीं दिग्विजय सिंह ने भी यह कहा कि सिंधियाओ ने भी अन्य राजपरिवारों की तरह उन्होंने भी योगदान दिया है।
कई राजपरिवारों का सहयोग
डेली कॉलेज के निर्माण में होलकर राज परिवार द्वारा जमीन देने के अलावा सिंधिया परिवार के आर्थिक सहयोग के साथ झाबुआ राज परिवार और देवास के पवार सहित अन्य कहीं राज परिवारों ने आर्थिक सहयोग दिया, जिससे यह संस्थान खड़ा हुआ है। इन्हीं सहयोग कर्ताओं के परिवारों के सदस्य बोर्ड आफ डायरेक्टर में शामिल है। डेली कॉलेज में निर्णय भी बोर्ड आफ डायरेक्टर की सहमति से होता है।

Users Today : 38
Total Users : 18977
Views Today : 68
Total views : 34737
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 9:08 pm