इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने किया आर्थिक सहयोग
इंदौर (जनहित मीडिया)। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह के लिए झाकियां बनाना शुरू कर दिया है। कपड़ा मिले बंद होने के बाद झांकी निर्माण में आर्थिक समस्याएं सामने आई। इसके लिए सत्यनारायण पटेल जेसे लोगो ने झांकियों के लिए आगे बढ़कर सहायता की। पटेल ने इस वर्ष भी झांकियों के लिए सहयोग किया है। 
1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। पटेल कई वर्षों से झांकियां के लिए सहायता राशि देते आ रहे हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।


Users Today : 30
Total Users : 17292
Views Today : 51
Total views : 31513
Who's Online : 0
Server Time : September 17, 2026 10:33 pm