ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, कलाकारों का हौसला बढ़ाया, आर्थिक सहयोग दिया
इंदौर (जनहित मीडिया)। अनंत चतुर्दशी को निकलने वाले चल समारोह में शामिल झांकियों के निर्माण के लिए कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल ने 8से वर्ष भी आर्थिक सहयोग दिया है। पटेल कई वर्ष से 3 झाकियों के लिए सहयोग कर रहे हैं।

वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस अ पर विजय राठौर और बंटी भी शामिल थे।

Users Today : 31
Total Users : 17259
Views Today : 79
Total views : 31459
Who's Online : 0
Server Time : September 16, 2026 8:24 pm