सनातन सभ्यता को चुनौती देते निर्णय का विरोध, शिकायत भी की
तो पानी की टंकी की जगह क्या ?
जनहित मीडिया, इंदौर। नगर निगम द्वारा नर्मदा जल सप्लाई के लिए वार्ड क्रमांक 15 में टंकी बनाई जा रही है। वार्ड के गांधीनगर शमशान में पानी का टंकी का प्रस्ताव की जानकारी लोगों के मिलने के बाद स्थानीय रहवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया यहां तक की निगमायुक्त और कलेक्टर को शिकायत भी की है।
वार्ड 15 के गांधीनगर में सुपर कॉरिडोर के पास पुराना शमशान है यहां सब जलाएं और दफन जाते हैं इस जगह पर नर्मदा जल सप्लाई के लिए पानी की टंकी का प्रस्ताव की जानकारी के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजी है। लोगों का कहना है कि सनातन सभ्यता में शमशान से आने के बाद घर में स्नान किया जाता है। शमशान में ही पानी की टंकी बनाई जाएगी तो लोग उसके पानी का उपयोग घरों में कैसे करेंगे इसको लगा लोगों ने न केवल सवाल उठाए हैं बल्कि शिकायत भी की है। स्थानीय रह वासियों का कहना है कि बाढ़ में अगर गांधीनगर में टंकी बनाना है तो गांधीनगर में पुरानी टंकी के पास टेकरी पर बहुत जगह है। वहां के अलावा आसपास और भी जगह खाली है जहां पानी की टंकी बनाई जा सकती है।
नई टंकी श्मशान में क्यों?
गांधीनगर के कुछ लोगों का कहना है कि नहीं टंकी बनने के बाद जब नहीं पानी की टंकी से सप्लाई शुरू हो जाएगी तब पुरानी टंकी को तोड़कर वहां गार्डन में प्लाट बेचने की योजना है। गांधी नगर संस्था में बैठे भू माफियाओं द्वारा वर्तमान में पानी की टंकी वाले गार्डन की जगह पर प्लॉट बेचने के लिए नई जगह तलाश की गई। जबकि यहां पानी की टंकी के लिए पर्याप्त स्थान है।

गार्डन और टंकी की जमीन पर नजर
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि गांधीनगर में पहले से जहां पानी की टंकी और गार्डन बना हुआ है उसे जगह पर गांधी नगर संस्था में सक्रिय भूमाफियाओं की नजर है। पार्षद से मिलीभगत कर शमशान में टंकी बनाने के बाद गार्डन और टंकी वाले जगह पर प्लॉट बेचकर मोटा पैसा कमाया जाएगा। लोगों का कहना है कि अभी जहां पुरानी टंकी है वहां प्लॉट बेचने की योजना पर काम चल रहा है।

Users Today : 13
Total Users : 16324
Views Today : 34
Total views : 29205
Who's Online : 1
Server Time : August 12, 2026 6:22 pm