असली मालिक की मौत के बाद ताला तोड़कर किया कब्जा
पुष्प नगर संस्था ने MIG पुलिस को शिकायत
इंदौर (जनहित मीडिया )। शहर की प्राइम लोकेशन पर एमआईजी थाना क्षेत्र में एक संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामला खजराना रोड और LIG लिंक रोड के बीच स्थित पुष्प नगर कॉलोनी के एक मकान का है। मामले में सोसाइटी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शहर में भूमाफियाओं और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि हर कहीं कब्जे किए जा रहे हैं। संपत्तियों की सुरक्षा करना बड़ी चुनौती हो गया है। ऐसा ही एक मामला पुष्प नगर के एक मकान पर कब्जे का पुलिस तक पहुंचा है। पुष्प नगर संस्था की पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि इस मकान की मालकिन मार्था रॉड्रिक्स की मृत्यु के बाद बदमाशों ने संपत्ति को लावारिस समझकर उस पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि दीपांशु अल्फ्रेड लॉरेंस और उसके भाई साहिल ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मकान से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और इसके बाद मकान का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश कर लिया। इस पूरे मामले में नीरज मोंटेरे नाम का व्यक्ति भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस व्यक्ति की भूमिका को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुष्प नगर सोसायटी की एक पदाधिकारी एवं सिस्टर ( नन ) ने इस मामले की शिकायत एमआईजी पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति पर कब्जे की कोशिश के संकेत सामने आए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित दस्तावेज कहां और कैसे तैयार किए गए और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
शिकायत में इनके नाम सामने आए
पुष्प नगर कि मकान पर कब्जा करने वालों में दीपांशु, नीति अल्फ्रेड लॉरेंस और साहिल के नाम सामने आए है। वही एक अन्य व्यक्ति नीरज मंटोरे का नाम भी सामने आया है। पुष्प नगर सोसाइटी की सिस्टर ने शिकायत में दीपांशु के साथ नीरज का नाम भी दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।


Users Today : 54
Total Users : 20024
Views Today : 101
Total views : 38027
Who's Online : 0
Server Time : November 23, 2026 4:18 pm