सरकार के गद्दार: बिजली चोरी की सूचना देने वाले की पहचान बिजली चोरो को उजागर की
वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची JE और लाइन मेन की शिकायत
महेश्वर (खरगोन)। खरगोन जिले के मंडलेश्वर में कर्मचारी – अधिकारी द्वारा बिजली चोरी की शिकायत करने वाले की जानकारी बिजली चोरी करने वालों से उजागर कर बिजली कंपनी से दगा करने और विद्युत वितरण कंपनी को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले की गई शिकायत के बाद महेंद्र सर में कार्यरत विद्युत कर्मियों ने शिकायतकर्ता के बारे में बिजली चोरों को जानकारी दी, जिसकी शिकायत अब वरिष्ठ अधिकारियों को की गई है।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का लाइन लॉस बचाने के लिए बिजली चोरी रोकना जरूरी है। लेकिन यह चोरी कैसे रुकेगी जब बिजली कंपनी के अधिकारी ही चोरो के सहयोगी बने हुए हैं और गुप्त सूचना देने वालों के नाम बिजली चोरों के सामने उजागर कर रहे हैं। इस तरह के प्रकरण पूर्व में भी सामने आ चुके हैं। ताजा मामला खरगोन जिले की मंडलेश्वर का है।
मंडलेश्वर के ठनगांव में बिजली चोरी हो रही है। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा शाम के समय खंभे से सीधे तार जोड़कर दूसरे दिन सुबह 10-11 बजे तक चोरी की बिजली उपयोग की जाती है। इस संबंध में ठनगांव के एक स्थानीय निवासी रूपेश वैष्णव द्वारा बिजली कंपनी को शिकायत करने के बाद कंपनी के कर्मचारी और जूनियर अधिकारी द्वारा कार्रवाई करने की जगह बिजली चोरों को शिकायतकर्ता रूपेश वैष्णव की जानकारी दे दी। जेई और लाइन मेन ने रुपेश वैष्णव का नाम और मोबाइल नम्बर बिजली चोर को दे दिए, जिससे गांव में विवाद की स्थिति भी हो गई। शासकीय सेवा आचरण और कंपनी के साथ प्रतिबद्धता से खिलवाड़ कर अधिकारी कर्मचारी ने गद्दारी करते हुए बिजली चोरों को शिकायतकर्ता की जानकारी देकर भविष्य में बिजली चोरी की सूचना मिलने की संभावना समाप्त कर दी।
गुप्त रखी जाती है पहचान
बिजली चोरी रोकने के लिए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत कम वितरण कंपनी द्वारा चोरी की जानकारी देने वालों को पुरस्कार देने पुरस्कार करने और जानकारी गुप्त रखने के संबंध में खूब प्रचार-प्रसार किया जाता है लेकिन यहां कंपनी के जिम्मेदार बिजली चोरी रोकने की जगह है जानकारी देने वालों के नाम उजागर कर रहे हैं।


Users Today : 18
Total Users : 16738
Views Today : 24
Total views : 30189
Who's Online : 0
Server Time : August 22, 2026 6:36 am