इंदौर में पोस्टर विवाद: मनीष मामा ने उठाई आवाज़, बैठक में पूछा सीएम के आयोजनों में कैलाश विजयवर्गीय का फोटो क्यों गायब ?
जनहित मीडिया, इंदौर। नगर निगम की MIC ( महापौर परिषद ) में एक बार फिर पोस्टर राजनीति गरमा गई है। वरिष्ठ MIC सदस्य और वार्ड 64 के पार्षद मनीष शर्मा “मनीष मामा” ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर के सामने सीधे सवाल उठाया है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाले नगर निगम के आयोजन के पोस्टरों में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फोटो क्यों नहीं लगाया जा रहा। जबकि विजयवर्गीय इंदौर के वरिष्ठ और कद्दावर नेता है, नगरीय प्रशासन मंत्री हैं, नगर निगम उनके विभाग में आता है फिर भी पोस्टर्स में उनके फोटो नहीं! क्यों ?

निगम परिषद की बैठक में उठा मुद्दा
मनीष शर्मा का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के कद्दावर नेता और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। बावजूद इसके CM मोहन यादव के इंदौर में होने वाले नगर निगम के कार्यक्रमों के पोस्टर-बैनर में उनका फोटो नजर नहीं आता। उन्होंने महापौर और कमिश्नर से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विजयवर्गीय पोस्टर के ख़िलाफ़
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 19 अप्रैल 2026 को अपने जन्मदिन से पहले वीडियो जारी कर कह चुके हैं। वीडियो में उन्होंने समर्थकों से अपील की थी कि उनके जन्मदिन पर कोई बैनर-पोस्टर न लगाए जाएं। नगर निगम को भी निर्देश दिए थे कि अगर उनके नाम का कोई पोस्टर लगे तो तुरंत हटा दिया जाए।
( जन्मदिन पर पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता बिगड़ना अलग विषय है और सरकारी कार्यक्रम में लगे हुए पोस्टर से का फोटो नहीं लगाना अलग विषय है )
विजयवर्गीय भी बता चुके अफसरों का व्यवहार
अब यह चर्चा भी हो रही है कि CM मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार खुद अपने पास रखा है, जबकि विजयवर्गीय को धार-सतना का प्रभार दिया गया है। इसी को लेकर विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में तंज कसते हुए कहा था “गजट में तो आप प्रभारी हैं, इसलिए अफसर आपके नाम से हमें चमकाते थे”।

Users Today : 25
Total Users : 14265
Views Today : 33
Total views : 25435
Who's Online : 0
Server Time : June 20, 2026 1:50 pm