श्रीराम फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज के नाम से लाइसेंस लेकर नरेंद्र गुप्ता बना रहा था जहर, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की करवाई
पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है भोजन में जहर परोसने वाला नरेंद्र, पालदा में शुभम फर्नीचर के पास चल रहा था कारखाना

इंदौर। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने पर दबिश दी, इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में नकली घी मिला जिसे पैकिंग करके बाजार में बेचने की तैयारी थी। कारखाने में बड़े ड्रमो में वनस्पति तेल और मिलावट किया हुआ जहरीला घी भरा था। इसी मिलावटी सामग्री को पैक कर घी और गाय का घी बनाकर बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि कारखाना संचालक पूर्व में भी नकली घी बनाते हुए पकड़ा जा चुका है। फिलहाल कारखाना सील कर दिया है।
शहर में इन दिनों घी के नाम पर मिलावटी सामग्री और नकली ब्रांड बड़े पैमाने पर देखे जा सकते हैं। हाल ही में “जनहित मीडिया” ने इंदौर में बनने और दिल्ली तथा कोटा से आ रहे नकली घी के बारे में खुलासा किया था। लगातार खुलासे के बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र पालदा में नरेंद्र गुप्ता द्वारा शुभम फर्नीचर के पास “श्रीराम फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज” के नाम से लाइसेंस लेकर घी बनाने का करोबार कर रहा था। शुद्ध घी के नाम पर गुप्ता द्वारा वनस्पति तेल में पॉम ऑयल और एसेंस मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था। बुधवार सुबह कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दबिश दी इस दौरान वहां नकली घी बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री के साथ मशीन और पाउच पैकिंग तथा जार आदि भी जप्त किए गए।
एक टन से अधिक सामग्री जब्त
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 3000 लीटर वनस्पति तेल और 540 सफेद पेस्ट सहित लगभग 3400 लीटर मिलावटी घी केअलावा इसके अलावा कारखाने में एसेंस और अन्य खाद्य सामग्री भी मिली। विभाग ने सामग्री जब्त कर कारखाना सील कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मिल्क एवं घी ना होकर फैट पाया गया जिन्हें विस्तृत जांच के लिए राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। जप्त किए गए 3400 लीटर मिलावटी घी की अनुमानित कीमत 17 लख रुपए है।
ये ब्रांड मिले, जांच के लिए नमूने लिए
श्री राम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज पर कारवाई के दौरान केवल्य फ्रेश सुपर देसी घी, सब्यो डिलीशियस देसी घी, डेरी पाउडर घी, श्री राम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज मदर चॉइस घी, मदर चॉइस गाय का घी, मदर चॉइस मिल्क क्रीम आदि के पैकिंग एवं लूज सहित 10 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा गया।
पहले भी पकड़ा चुका है गुप्ता
श्री राम मिल्क फूड एंड डेरी इंडस्ट्रीज के संचालक नरेंद्र गुप्ता को नकली घी के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है। गुप्ता द्वारा पिछले कई वर्षों से वनस्पति तेल और अन्य सामग्री मिलाकर नकली घी बनाने का कारखाना चलाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि गुप्ता के साले का भी नकली घी बनाने का कारखाना है
कई नकली ब्रांड बाजार में

बाजार में नकली मिलावटी घी के कई ब्रांड उपलब्ध है। कुछ दिन पहले “जनहित मीडिया” ने इसका खुलासा किया था कि दिल्ली और कोटा से इंदौर आ रहा है नकली घी। बिना रजिस्ट्रेशन के फर्जी ब्रांड बनाकर इंदौर और पूरे प्रदेश में जाल फैला चुके हैं माफिया। जनता की थाली में घी के नाम पर जहर परोस रहे हैं।

Users Today : 31
Total Users : 13461
Views Today : 36
Total views : 23771
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 3:50 pm