भारत में चाय के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे. ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत चाय के साथ करते हैं. कुछ लोग तो दिन में 4-5 बार चाय की चुस्की लेते हैं. हर किसा का अपना टेस्ट होता है, ऐसे में वो अपने स्वाद के अनुसार चाय बनाते हैं. किसी को फीकी चाय पसंद होती है. तो कोई बहुत मीठी चाय पीना पसंद करता है. हालांकि, चाय का स्वाद इसे बनाने के तरीके पर भी निर्भर करता है. कोई सिर्फ दूध की चाय बनाता है तो कोई दूध और पानी को मिलाकर चाय तैयार करता है.
दूध का चाय में अहम रोल है. दूध चाय को एक अच्छा कलर, टेक्सचर और टेस्ट देता है. घरों में तो अमूमन पक्के दूध की चाय बनती है. लेकिन चाय की दुकानों और टपरियों पर बिना दूध को पकाए ही चाय बनाई जाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि पके या कच्चे किस दूध से बनी चाय ज्यादा स्वादिष्ट होती है. इस आर्टिकल में हम आपको इसका जवाब देना चाहते हैं.
पके या कच्चे, किस दूध की चाय बनती है ज्यादा टेस्टी?
आप चाय बनाने के लिए किस तरह के दूध का इस्तेमाल कर रहे इसका कुछ बहुत असर चाय के स्वाद पर पड़ता है. आज कल अमूमन लोग पैकेट वाले दूध का ही इस्तेमाल करते हैं, जो की पहले से ही पका हुआ होता है, जिसे पाश्चुरीकृत दूध कहा जाता है. लेकिन जब घर में पैकेट वाला दूध आता है तो अमूमन महिलाएं उसे उबालती जरूर हैं. साथ ही पानी की भी मिलावट करती हैं. उबालने के बाद ही इसका इस्तेमाल चाय और बाकी चीजों में किया जाता है. ऐसे में दूध 2 बार पक जाता है, जिससे इसका टेक्सचर खराब हो जाता है. पानी मिलाने से दूध और पतला हो जाता है.
वहीं, अगर आप पैकेट वाले दूध को दोबारा न पकाया जाए तो इसका गाढ़ा टेक्चसर बना रहता है. फिर जब इस दूध की चाय बनती है तो उसके गाढ़े टेक्सचर की वजह से चाय का रंग, स्वाद और टेक्सचर काफी अच्छा आता है. हालांकि, अगर आप पके दूध में पानी न मिलाकर चाय बनाएं तो भी एक स्वादिष्ट चाय बना सकते हैं.
चाय बनाने का सही तरीका क्या है?
वैसे तो चाय को लोग अपने-अपने तरीके से बनाते हैं. बहुत कम लोग ही चाय बनाने का सही तरीका जानते हैं. हालांकि, ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूशन (BSI) ने चाय बनाने का सही तरीका बताया है. इस रिसर्च के मुताबिक, चाय बनाने के लिए आपको 2 बर्तन चाहिए. एक बर्तन में आपको दूध उबालना है और दूसरे बर्तन में चाय के लिए पानी चढ़ाएं. आपने जितना दूध लिया है उतना ही पानी लेना है. पानी गर्म होने पर उसमें चायपत्ती डालें, कम मात्रा में चीनी एड करें. अब चाय को अच्छे से उबलने दें और फिर अपने स्वाद के मुताबिक चीनी को और बढ़ा लें. आप चाहें तो इसमें अदरक, लौंग या फिर इलाचयी भी डाल सकते हैं.
दूसरी तरफ उबल रहे दूध को चाय में मिलाएं. एक उबाल आने पर चाय को छान लें. इससे आपकी चाय बहुत स्वादिष्ट बनेगी. बताते चलें कि, चाय और दूध को एक साथ बहुत ज्यादा समय के लिए उबालना नहीं चाहिए. अगली बार चाय बनाने के लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं.
कितनी तरह की होती है चाय?
चाय कई तरह की होती हैं, जैसे ब्लैक टी, ग्रीन टी, ऑलॉन्ग टी , हर्बल टी और माचा टी. हर चाय को बनाने का अपना अलग तरीका और इंग्रिडियंट्स होते हैं. इन चाय के अपने फायदे भी होते हैं. ग्रीन टी को वजन कंट्रोल करने के लिए पिया जाता है. वहीं, ब्लैक टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो हार्ट हेल्थ और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद है. वहीं, अब तो माचा टी को भी बहुत पसंद किया जा रहा है, जो न्यूट्रिशन से भरपूर है और शरीर को अनगिनत फायदे देती है.


Users Today : 23
Total Users : 19015
Views Today : 37
Total views : 34796
Who's Online : 2
Server Time : October 28, 2026 8:57 am