चंडीगढ़/फरीदकोट: पंजाब सरकार की ओर से कल यानी मंगलवार को पंजाब के एक जिले में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके चलते कल जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, जिला डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट ने बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है।

इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व-2025 को ध्यान में रखते हुए दिनांक 23-09-2025 (मंगलवार) को जिला फरीदकोट में सभी सरकारी दफ्तरों, शैक्षिक संस्थानों, सेवा केंद्रों, फर्द केंद्र आदि (बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर) में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।


Users Today : 24
Total Users : 19016
Views Today : 40
Total views : 34799
Who's Online : 0
Server Time : October 28, 2026 11:30 am