अमृतसर : जिले में एक घर के बाहर 4 सेकेंड में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वाहन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालात ऐसे हो चुके है कि अब लोग अपने घरों के बाहर वाहन खड़े करना भी सुरक्षित नहीं समझ रहे। ऐसा ही एक मामला इस्लामाबाद के अधीन आते इलाके रामनगर कालोनी की गली नंबर 11 में सामने आया है, जहां पर एक घर के बाहर में चोर मात्र 4 सेकेंड में ही बाईक को मास्टर की (चाबी) लगाकर चोरी कर ले गया।
यह चोरी शाम या फिर रात को नहीं, वलकि दिन-दिहाड़े घटित हुई है, जिससे ये मामला शहर में चर्चा का विषय बन चुका है। फिलहाल सारा मामला गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया है। आरोपी ने जिस प्रकार बाईक को मास्टर की (चाबी) से ऐसे खोला, जैसे कि चाबी उसी बाईक की ही हो। इस सारी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी की पहचान भी सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अपनी बाइक अपने घर के बाहर खड़ी कर थोड़ी देर के लिए ही अंदर गया था, लेकिन जब बाहर आया तो बाईक वहां से गायब थी। इसके उपरांत युवक ने गली में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सारा मामला देखकर वो खुद हैरान हो गया, कि वाहन चोर ने कैसे कुछ सैकेंड में ही उसकी बाईक चोरी कर फरार हो गया। सी.सी.टी.वी. फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने जैसे पहले से पूरी रैकी की थी और चोरी को सरेआम अंजाम दिया। उसने बड़े आराम से बाइक में मास्टर की (चाबी) लगाई और उसे स्टार्ट करके वहां से मात्र 4 सेकेंड में ही बाईक सहित रफूचक्कर हो गया। वहां के निवासियों का साफ कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाओं में निरंतर वृदि आंकी जा रही है। लोगों के वाहन अपने घरों के बाहर भी सुरक्षित नहीं रहे है। इलाकावासियों का साफ आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस बेहद धीमी कार्रवाई करती है। इससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं।


Users Today : 23
Total Users : 19015
Views Today : 38
Total views : 34797
Who's Online : 0
Server Time : October 28, 2026 9:38 am