लालू यादव के परिवार में संजय यादव को लेकर दरार गहरी होती जा रही है. संजय यादव पहले से ही तेजप्रताप यादव के निशाने पर हैं. अब तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य भी संजय यादव से खफा हैं और उनका बढ़ता कद नागवार गुजर रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बिहार अधिकार यात्रा के दौरान बस की फ्रंट सीट पर बैठे संजय यादव की फोटो शेयर करते हुए आपत्ति जताई. उन्होंने यह सीट लालू यादव या तेजस्वी यादव की बताई.
हरियाणा के रहने वाले संजय यादव पहले तो सालों तक तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में ही काम करते रहे. बाद में तेजस्वी ने उन्हें राज्य सभा सांसद बना दिया. तेजस्वी यादव बगैर संजय यादव से सलाह लिए शायद ही कुछ करते हैं.


Users Today : 49
Total Users : 17689
Views Today : 62
Total views : 32354
Who's Online : 0
Server Time : September 26, 2026 3:22 pm