जालंधरः अकाली नेता और पूर्व सांसद मोहिंद्र के.पी. के 36 साल के इकलौते बेटे रिची के.पी. का कुछ ही देर में मॉडल टाऊन के शमशानघाट मे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बहनों ने रिची को सेहरा सजाकर विदा किया तो मोहिंद्र के.पी. ने बेटे की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंख नम थी। वहीं इस मौके पर सांसद चन्नी भी मौजूद है।
क्या है मामला
बता दें कि मॉडल टाऊन में माता रानी चौक के पास कैफे डबलशॉट के बाहर गत रात तेज रफ्तार आ रही क्रेटा और ग्रैंड विटारा की टक्कर के दौरान रिची के.पी. की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले में अब तक मुख्यारोपी गुरशरण सिंह प्रिंस को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है। अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी भी इकट्ठी नहीं कर पाई है। जिक्रयोग्य है कि हादसे के बाद फरार हुआ शान इंटरप्राइजिज का मालिक गुरशरण सिंह प्रिंस अपनी क्रेटा कार को पहले जी.टी.बी. नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब की बेसमैंट में बनी पार्किंग के अंदर ले गया था और बाद में जब गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों द्वारा उक्त कार को पार्किंग करने संबंधी एतराज जताया गया तो करीब एक घंटे बाद कोई अन्य व्यक्ति आकर कार को वापस ले जाकर आरोपी प्रिंस के घर के बाहर खड़ा कर गया।इसके बाद पुलिस ने सुबह ही उसकी कार को क्रेन से उठवाकर बरामद कर कब्जे में ले लिया है। वहीं क्षतिग्रस्त हुई ग्रैंड विटारा कार में बैठे पति-पत्नी और बच्ची अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।


Users Today : 53
Total Users : 18992
Views Today : 90
Total views : 34759
Who's Online : 0
Server Time : October 27, 2026 11:08 pm