नामांतरण मामले में कार्यवाही, जांच रिपोर्ट पर 2 कर्मचारी निलंबित, 3 कर्मचारियों की सेवा समाप्त
आउटसोर्स कर्मचारी को ब्लैकलिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को दिए निर्देश
इंदौर। संपत्ति कर घोटाले में नगर निगम आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को निलंबित कर दिया है। वास्तव में कार्रवाई में कुछ लोग बच निकले है इतना ही नही असली मास्टर माइंड खिलाड़ी मुख्यालय में कुर्सी पर जमा है।

निगमायुक्त द्वारा राजस्व विभाग संपत्तिकर खातों में नामांतरण में हुई गड़बड़ी पर जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 39 के बिल कलेक्टर रियाज अंसारी, मुख्यालय राजस्व में पदस्थ संजय यादव को सस्पेंड किया गया तथा तीन मस्टर कर्मचारी जोन क्रमांक 13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, वर्तमान में रिमूवल विभाग (पूर्व में राजस्व विभाग में) में पदस्थ मस्टर कर्मचारी संतोष मालवीय व जोन क्रमांक 20 बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवा समाप्त की गई । इसके अलावा प्रकरण में उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफ आई आर करने के लिए निर्देशित किया गया है। आउटसोर्स कर्मचारी सागर पवार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र लिख निर्देशित किया गया है ।इसके अतिरिक्त जोन क्रमांक 4 में पदस्थ तरुण जोशी प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
विदित हो कि नवंबर से अप्रैल के बीच में संपत्ति कर खातों में बिना विधिवत आवेदन के ओनर नेम में परिवर्तन करने की जानकारी संज्ञान में आने पर आयुक्त सिंघल द्वारा जांच हेतु कमेटी गठित की गई थी, जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त कार्यवाही की गई।
उपायुक्त को साइबर क्राइम शाखा में एफआईआर कराने के निर्देश
जांच आने के बाद निगमायुक्त द्वारा पूरी जांच रिपोर्ट के साथ साइबर क्राइम शाखा में फिर करने के निर्देश दिए उपाय द्वारा जांच रिपोर्ट के साथ साइबर शाखा में प्रकरण दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।


Users Today : 2
Total Users : 17899
Views Today : 3
Total views : 32697
Who's Online : 0
Server Time : October 9, 2026 4:59 am