• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
सीएम हेल्प लाइन: बिजली कंपनी के सभी 15 जिले A श्रेणी अधिवक्ता राज्य क्रिक्रेट स्पर्धा में कमेंट्री करेंगे उद्घोषक अधिवक्ता तोमर इंदौर और रतलाम के यात्रियों के लिए खुशखबरी! दीपावली-शीतकालीन भीड़ के बीच पश्चिम रेलवे चलाएगा दो स्पे... नगर निगम ने 7 मीट दुकानों को किया सील SpaceX ने रचा अंतरिक्ष इतिहास: 22 घंटे बाद अंतरिक्ष से लौटे Starship को हवा में पकड़ा, पहली बार सफल ... Microsoft Outage के बाद साइबर ठग सक्रिय, फर्जी ईमेल से पासवर्ड चुराने की कोशिश; कंपनी ने जारी किया अ... मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, 20 नवंबर के बाद बारिश के आसार; अमरकंटक में पारा 10.7 डिग्री इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को सशर्त अनुमति, चार गानों पर रोक; 40 हजार दर्शकों की सुरक्षा के... एक लाख से ज्यादा छतों पर बनती है सोलर से बिजली इंदौर में दीपावली की रात जहरीली हुई हवा, AQI 338 तक पहुंचा

फर्जी कागजात तैयार कर मकान पर कब्जा की साजिश

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
August 9, 2026
in अपराध/क्राइम, इंदौर, मध्यप्रदेश
0

असली मालिक की मौत के बाद ताला तोड़कर किया कब्जा
पुष्प नगर संस्था ने MIG पुलिस को शिकायत

इंदौर (जनहित मीडिया )। शहर की प्राइम लोकेशन पर एमआईजी थाना क्षेत्र में एक संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। मामला खजराना रोड और LIG लिंक रोड के बीच स्थित पुष्प नगर कॉलोनी के एक मकान का है। मामले में सोसाइटी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शहर में भूमाफियाओं और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि हर कहीं कब्जे किए जा रहे हैं। संपत्तियों की सुरक्षा करना बड़ी चुनौती हो गया है। ऐसा ही एक मामला पुष्प नगर के एक मकान पर कब्जे का पुलिस तक पहुंचा है। पुष्प नगर संस्था की पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि इस मकान की मालकिन मार्था रॉड्रिक्स की मृत्यु के बाद बदमाशों ने संपत्ति को लावारिस समझकर उस पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि दीपांशु अल्फ्रेड लॉरेंस और उसके भाई साहिल ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मकान से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और इसके बाद मकान का ताला तोड़कर उसमें प्रवेश कर लिया। इस पूरे मामले में नीरज मोंटेरे नाम का व्यक्ति भी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस व्यक्ति की भूमिका को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुष्प नगर सोसायटी की एक पदाधिकारी एवं सिस्टर ( नन ) ने इस मामले की शिकायत एमआईजी पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर संपत्ति पर कब्जे की कोशिश के संकेत सामने आए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित दस्तावेज कहां और कैसे तैयार किए गए और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

शिकायत में इनके नाम सामने आए
पुष्प नगर कि मकान पर कब्जा करने वालों में दीपांशु, नीति अल्फ्रेड लॉरेंस और साहिल के नाम सामने आए है। वही एक अन्य व्यक्ति नीरज मंटोरे का नाम भी सामने आया है। पुष्प नगर सोसाइटी की सिस्टर ने शिकायत में दीपांशु के साथ नीरज का नाम भी दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।

Tags: अपराधइंदौर
Previous Post

किसानों के लिए लड़ रहे हैं करणी सेना और हिंदू महासभा के कार्यकर्ता

Next Post

शमशान में नर्मदा प्रोजेक्ट की टंकी, जनता का विरोध

Next Post

शमशान में नर्मदा प्रोजेक्ट की टंकी, जनता का विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर के एमआर-10 क्षेत्र स्थित कृष्णबाग कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में नगर निगम और जिला प्रशासन का संयुक्त अमला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचा। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस बड़ी बेदखली कार्रवाई में खजराना क्षेत्र के सर्वे नंबर 66/2 की 0.720 हेक्टेयर भूमि पर बने करीब 42 से 48 विवादित और अवैध मकानों को जेसीबी व बुलडोजर की मदद से हटाने का काम शुरू किया गया। 
किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और मौके पर 300 से अधिक पुलिसकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि पर्याप्त पुलिस बल की कमी के कारण प्रशासन की यह कार्रवाई इससे पहले दो बार टल चुकी थी, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ अमले ने मोर्चा संभाल लिया।
इस पूरी कार्रवाई की जड़ में करीब दो दशक से भी ज्यादा पुराना एक कानूनी विवाद है। यह मामला श्रीराम बिल्डर्स और स्थानीय रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से चले आ रहे भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसकी कानूनी लड़ाई तहसीलदार न्यायालय से शुरू होकर हाईकोर्ट और देश के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी। आखिरकार हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रशासन को यह सख्त कदम उठाना पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉलोनी के करीब 19 से 23 रहवासियों को हाईकोर्ट से अंतरिम स्टे यानी कानूनी राहत मिल गई है, जिसके चलते प्रशासन ने उनके मकानों को फिलहाल कार्रवाई के दायरे से बाहर रखा है। सुबह से चल रही इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी गहमागहमी और तनाव का माहौल बना हुआ है।

#IndoreNews #KrishnabagColony #MR10Indore #BulldozerAction #IMCIndore #IndoreAdministration #HighCourtOrder #Khajrana #MPNews #JanhitMedia
रामकृष्ण बाग में चला निगम का बुलडोजर
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 2 0 0 2 5
Users Today : 55
Total Users : 20025
Views Today : 102
Total views : 38028
Who's Online : 1
Server Time : November 23, 2026 4:27 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.