नगर निगम के राजस्व विभाग में नए घोटाले की तैयारी…
पहले अवैध निर्माण को संरक्षण, अब संपत्ति कर खाता खुलवाने का प्रयास
इंदौर (जनहित मीडिया)। छोटा बांगरदा की शासन के नाम से दर्ज भूमि जिस पर बड़ा रावला और एक गृह निर्माण संस्था का विवाद भी है यहां पूर्व में नोटरी से खरीदे गए प्लॉट पर निर्माण के बाद बड़ा रावला परिवार ने आपत्ति लगाई थी। इसके बाद यहां बने मकानों के संपत्ति कर खाता खोलने पर रोक लगा दी गई लेकिन इन दिनों क्षेत्र में सक्रिय भूमाफिया और छुटभैया नेताओं का गठजोड़ द्वारा नगर निगम में संपत्ति कर खाता खुलवाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। नगर निगम में मकानों का खाता खुल जाता है तो बदमाशों को पास में पड़ी खाली जमीन बेचने में भी सुविधा हो जाएगी।

नगर निगम में नोटरी बाली संपत्तियों के नामांतरण और गलत तरीके से खाता खोलने का मामला पहले ही विवाद में है और इसकी जांच चल रही है वहीं अब ऐसे ही एक नए घोटाले की तैयारी चल रही है। सूत्र बताते हैं कि छोटा बांगरदा की मध्य प्रदेश सरकार के नाम से दर्ज सर्वे क्रमांक 332, 336 एवं अन्य पर कुछ वर्ष पहले मकान बन गए थे जिन्हें तोड़ने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए और कुछ निर्माण रिमूवल भी किए गए थे। बताया जाता है कि क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि द्वारा अब वहां बने मकानों खाता खुलवाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए वहां रह रहे परिवारों से पेपर के साथ अच्छी खासी राशि एकत्रित की जा रही है। संस्था के प्रबंधक का कहना है कि यहां कि किसी भी संपत्ति का नगर निगम में संपत्ति कर खाता नहीं खोलना के निगमित का आदेश के बावजूद क्षेत्र के कुछ छुटभैये नेताओं द्वारा लगातार संपत्ति कर खाता खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में आज उनकी तरफ से भी शिकायत की गई है। जबकि रावला परिवार द्वारा पूर्व में आपत्ति दर्ज करवाई जा चुकी है।
प्लॉट बेचने के लिए जरूरी खाता खुलाना
भू माफिया द्वारा उक्त जमीन पर पूर्व में प्लाट बेचने के बाद जिनके मकान बन गए हैं उनके खाते खुलवाने विशेष भी जरूरी हो गया है खाली पड़ी जमीन पर नए सिरे से प्लॉट बेचना है तो पुराने लोगों के काम करवाकर ही न्यू प्लॉट बेच सकेंगे। इसलिए संपत्तिकार खाता खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के एक छुटभैये नेता ने कागज इकट्ठा किए हैं।
हो जाती है रजिस्ट्री
नोटरी वाले प्लॉट अथवा मकान के का संपत्ति कर खाता होने पर संपत्ति का पंजीयन भी करवाना आसान हो जाएगा। कुल मिलाकर नगर निगम में खाता खुलवाने से रजिस्ट्री के रास्ते खुलेंगे।

Users Today : 32
Total Users : 20154
Views Today : 62
Total views : 38236
Who's Online : 0
Server Time : November 25, 2026 5:44 pm