• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
एक लाख से ज्यादा छतों पर बनती है सोलर से बिजली इंदौर में दीपावली की रात जहरीली हुई हवा, AQI 338 तक पहुंचा इंदौर में दीपावली की आतिशबाजी बनी आगजनी की वजह, 6 से ज्यादा जगह लगी आग इंदौर के संगम नगर कचरा ट्रांसफर स्टेशन में भीषण आग बिना ट्रीट किए पानी एवं वेस्ट सीवर लाइन में छोड़ने वाले 2 उद्योगों पर जुर्माना कड़वी हो सकती है शक्कर : कम उत्पादन, कीमत भी कम नहीं उज्जैन के श्री गंगा रेस्टोरेंट में दर्दनाक हादसा: फूड वेस्ट टैंक में दम घुटने से चार लोगों की मौत, स... रामलीला मैदान से 'इंडिया' ब्लॉक की महारैली मालवा की हुंकार, देश-प्रदेश में क्रांति का शंखनाद, अब मालवा बोलेगा, देश बदलेगा- पटेल ग्राम विकास में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी : सेठ

एक लाख से ज्यादा छतों पर बनती है सोलर से बिजली

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
November 14, 2026
in इंदौर, जनकार्य : बिजली/ पानी आदि, मध्यप्रदेश, लाइफ स्टाइल
0

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोलर अपनाने पर उपभोक्ताओं को दी बधाई

इंदौर (जनहित मीडिया) ।  पश्चिम मप्र में एक लाख से ज्यादा परिसरों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाए गए सोलर प्लांट से स्वच्छ उर्जा उत्पादन कर पर्यावरण हित को लेकर सहयोग करने, बिजली बिल में बचत का नारा बुलंद किया गया है। एक लाख बिजली उपभोक्ताओं द्वारा इस नेक कार्य करने पर ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बधाई दी हैं। साथ ही अन्य उपभोक्ताओं से रूफ टॉप सोलर अपना कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 78 हजार रूपए तक सब्सिडी लाभ लेने का आह्वान किया हैं।

स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी ऊर्जा उत्पादन करने में पश्चिम मप्र यानि मालवा निमाड़ अंचल ने जोरदार उत्साह दिखाते हुए एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक  अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की स्थिति में मालवा निमाड़ में रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापना का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। कंपनी स्तर रूप टॉप सोलर संयंत्रों की कुल उत्पादन क्षमता भी बढ़कर 560 मैगावाट से ज्यादा हो गई है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 83 हजार से ज्यादा घरों पर संयंत्रों की स्थापना हुई हैं। कंपनी स्तर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक उपभोक्ताओं को प्रति उपभोक्ता अधिकतम 78 हजार के हिसाब से 550 करोड़ रूपए से ज्यादा की सब्सिडी केंद्र शासन की ओर से प्रदान की गई है।  पीएम सूर्य़ घर मुफ्त बिजली योजना को मिलाकर सभी योजनाओं, परिसरों, उद्योग, कार्यालयों की छतों इत्यादि समेत एक लाख से ज्यादा परिसरों से वर्तमान में सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा है।

इंदौर शहर में सर्वाधिक 40 हजार

इंदौर महानगर सीमा क्षेत्र में करीब 40 हजार एवं संपूर्ण इंदौर जिले में 45 हजार स्थानों पर सोलर संयंत्र लगे हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 225 मैगावाट से ज्यादा हैं। इंदौर के बाद कंपनी स्तर रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापना में दूसरा स्थान उज्जैन जिला का 9450, तीसरा रतलाम जिला 9150, चौथा स्थान मंदसौर जिला 6350, पांचवां देवास जिला 5330, छठां खरगोन जिला 5290, सातवां नीमच 5070 स्थानों पर सोलर संयंत्र वाला जिला है।

अन्य जिलों में भी बढ़ रही है सोलर में रुचि 

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अन्य जिलों में 650 से लेकर 3900 संयंत्र स्थापित किए गए हैं। सभी जिलों में सतत सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रति रूचि लेकर उपभोक्ता संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मे 78 हजार रूपए तक सब्सिडी भी प्राप्त कर रहे हैं।

Tags: इंदौरबिजली कंपनीसोलर
Previous Post

इंदौर में दीपावली की रात जहरीली हुई हवा, AQI 338 तक पहुंचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने औपचारिक रूप से अपनी दशकों पुरानी राजनीतिक विरासत अपने बेटे नकुलनाथ के हाथों में सौंप दी है। इस सियासी घटनाक्रम को महज एक घोषणा तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यह शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया गया। 
कमलनाथ के सियासी उत्तराधिकारी के तौर पर जब नकुलनाथ भोपाल पहुंचे, तो उनका किसी राज्याभिषेक जैसा ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राजधानी की सड़कों पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उमड़ पड़े। ढोल-नगाड़ों की थाप, फूल-मालाओं की बारिश और 'कमलनाथ-नकुलनाथ जिंदाबाद' के नारों से शहर का सियासी माहौल पूरी तरह से गरमा गया।
राजनीतिक जानकारों के नजरिए से देखा जाए, तो कमलनाथ का यह कदम मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक स्पष्ट 'पीढ़ीगत बदलाव' (Generational Shift) का संकेत है। दशकों तक छिंदवाड़ा और समूचे प्रदेश की राजनीति का मुख्य केंद्र रहे कमलनाथ अब पार्टी के भीतर नकुलनाथ को पूरी तरह से आगे कर रहे हैं। इस कदम के पीछे की मुख्य रणनीति युवाओं और नए मतदाताओं के बीच कांग्रेस की पैठ को और अधिक मजबूत करना है। 
राजधानी में कार्यकर्ताओं के इस भारी हुजूम और उनके जोश को देखकर यह साफ हो गया है कि प्रदेश कांग्रेस के कैडर ने नकुलनाथ को अपने नए और युवा नेता के रूप में पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है। इस भव्य आयोजन और शक्ति प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने न केवल पार्टी के भीतर अपनी एकजुटता का संदेश दिया है, बल्कि प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को भी यह अहसास कराया है कि आने वाली सियासी चुनौतियों के लिए कांग्रेस एक नए नेतृत्व और नई ऊर्जा के साथ पूरी तरह से तैयार है।
.
.

#KamalNath #NakulNath #BhopalNews #MPCongress #PoliticalLegacy #MPPolitics #CongressWorkers #BhopalRally #JanhitMedia #MPNews #viral #foryou #explor
भोपाल में कांग्रेस के नाथ का शक्ति प्रदर्शन
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 9 7 5 4
Users Today : 59
Total Users : 19754
Views Today : 109
Total views : 37409
Who's Online : 0
Server Time : November 14, 2026 8:59 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.